IDBI JAM Recruitment 2026: जेएएम और असिस्टेंट मैनेजर के 1300 पदों पर आवेदन शुरू; अंतिम तिथि, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | March 8, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट चरण शामिल है।
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने आज से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड-ओ और असिस्टेटं मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
आईडीबीआई जेएएम रजिस्ट्रेशन फीस के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1050 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 250 रुपये का भुगतान करना होगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1300 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें जेएएम के 1100 पद और असिस्टेंट मैनेजर के 200 पद शामिल हैं।
IDBI Junior Assistant Manager & Assistant Manager Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- जेएएम ग्रेड ‘ओ’ - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री न्यूनतम 60% (एससी/एसटी/पीएच के लिए 55%) अंकों में हो।
- असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए - आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 2 वर्ष का कार्य अनुभव हो।
Also read SBI CBO Admit Card 2026: एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड जारी, 14 मार्च को परीक्षा, चयन प्रक्रिया जानें
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 मार्च, 2026 से की जाएगी। आईडीबीआई जेएएम भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए 21 से 30 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।
आईडीबीआई बैंक भर्ती 2026 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए https://www.idbi.bank.in/idbi-bank-careers-current-openings.aspx पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
IDBI Bank JAM Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक जेएएम भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आईडीबीआई की वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘करियर्स’ सेक्शन-करंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
- जेएएम और एएम संबंधित लिंक पर और पंजीकरण करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार