CSEET October 2026 Admit Card: आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, परीक्षा 1 अक्टूबर से

Abhay Pratap Singh | September 21, 2026 | 09:39 PM IST | 1 min read

आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विंडो में 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।

CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने आज कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्टूबर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर 21 सितंबर से सीएसईईटी अक्टूबर 2026 हॉल टिकट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएसआई सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में अपना 17 अंकों का पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। सीएसईईटी अक्टूबर हॉल टिकट 2026 के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CSEET October 2026 Exam: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीएसईईटी अक्टूबर 2026 एग्जाम शेड्यूल जांच सकते हैं:

तिथि विषय

01 अक्टूबर 2026

व्यवसायिक संचार (Business Communication)

03 अक्टूबर 2026

लेखांकन के मूलभूत सिद्धांत (Fundamentals of Accounting)

05 अक्टूबर 2026

आर्थिक एवं व्यावसायिक वातावरण (Economic and Business Environment)

07 अक्टूबर 2026

व्यावसायिक कानून एवं प्रबंधन (Business Law and Management)

Also read JSSC JILCCE 2026: झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन पुनः शुरू, तिथियां जांचें

CSEET October Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में नीचे दी गई जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए:

  • नाम, फोटो और हस्ताक्षर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा केंद्र (नाम और पता)
  • परीक्षा की तिथि और समय

ICSI CSEET October Admit Card 2026 Out: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएसईईटी अक्टूबर 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आईसीएसआई एडमिट कार्ड पोर्टल https://icsi.results.shiksha/admit-cards/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीएसईईटी अक्टूबर एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • कैंडिडेट इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।

सीएसईईटी अक्टूबर 2026 परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में कराई जाएगी। उम्मीदवारों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दोपहर 2:30 बजे से 2:45 बजे तक का समय मिलेगा। सीएस एक्जिक्यूटिव दिसंबर 2026 की परीक्षा 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]