ICSI CSEET May 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; icsi.edu से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 24, 2024 | 07:18 PM IST | 1 min read
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) मई 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा आईसीएसआई द्वारा 4 मई को आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई ने एक अधिसूचना जारी कर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी दी है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने एडमिट कार्ड का लिंक भी जारी कर दिया है।
बता दें कि आईसीएसआई ने सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जुलाई सत्र की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे 15 जून 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। सीएसईईटी जुलाई सत्र परीक्षा 2024 6जुलाई को आयोजित होने वाली है।
Also read CSEET 2024 July Session: सीएसईईटी जुलाई परीक्षा पंजीकरण विंडो ओपन, smash.icsi.edu पर करें अप्लाई
ICSI CSEET May 2024 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईसीएसआई सीएसईईटी मई परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाएं- admitcardbuilder2.azurewebsites.net/app/E2247K49C28/
- पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- ICSI CSEET Admit Card स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें शामिल डिटेल को जांचें और डाउनलोड करें।
इसके अलावा संस्थान ने जारी नोटिस में कहा है कि सर्वोत्तम परिणामों के लिए कृपया एडमिट कार्ड देखने और प्रिंट करने के लिए Google Chrome या Internet Explorer 8.0 और उससे ऊपर के संस्करण का उपयोग करें।
सीएसईईटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पता और समय सहित परीक्षा केंद्र का विवरण, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख और परीक्षा के निर्देश जैसे आवश्यक विवरण शामिल हैं।
अगली खबर
]MP Board 10th Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं पास प्रतिशत में 5.19% की गिरावट, 41 फीसदी छात्र हुए फेल
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर नतीजे देख सकते हैं। इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले 5.19% की गिरावट आई है। एमपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का पास प्रतिशत सिर्फ 58.10 रहा है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच