Santosh Kumar | April 19, 2024 | 02:48 PM IST | 2 mins read
सीएसईईटी 2024 जुलाई परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Now
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जुलाई 2024 (सीएसईईटी जुलाई 2024) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएसईईटी जुलाई 2024 परीक्षा 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
आवेदकों के लिए सीएसईईटी जुलाई 2024 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 जून, 2024 निर्धारित की गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
आपको बता दें कि सीएसईईटी परीक्षा साल में चार बार (जनवरी, मई, जुलाई और नवंबर महीने) आयोजित की जाती है। सीएस एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए पात्रता मानदंड जानना चाहिए। CSEET 2024 July Exam में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। जो छात्र इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
इसके अलावा, आईसीएसआई फाउंडेशन/आईसीएआई फाइनल स्टेज/आईसीएमएआई फाइनल स्टेज/ग्रेजुएशन डिग्री (न्यूनतम 50% अंक) या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री वाले उम्मीदवारों को सीएसईईटी से छूट दी गई है। ये उम्मीदवार सीएस एक्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके CSEET 2024 July Exam के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं-