Santosh Kumar | April 19, 2024 | 02:09 PM IST | 1 min read
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीमैट 2024) के लिए पंजीकरण विंडो अंतिम तिथि 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक सीमैट 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे आधिकारिक वेबसाइट cmat.ntaonline.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले सीमैट रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल थी।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। इसके अलावा आरक्षित वर्ग और ट्रांसजेंडर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा आवेदन विंडो 23 अप्रैल को रात 9.50 बजे तक खुली रहेगी। हालांकि, उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान रात 11.50 बजे तक कर सकेंगे।
NTA CMAT Correction Window 24 से 26 अप्रैल के बीच उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। CMAT Exam 2024 के लिए पात्रता मानदंड की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा तय नहीं की गई है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीमैट 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं-