ICSI CSEET June 2026: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून रजिस्ट्रेशन icsi.edu पर शुरू, पात्रता जानें
Abhay Pratap Singh | December 21, 2025 | 05:45 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) कंपनी सेक्रेटरी की योग्यता को स्नातकोत्तर डिग्री के समकक्ष मान्यता देता है।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अंतिम तिथि 15 फरवरी तक सीएसईईटी जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सीएसईईटी जून 2026 सेशन के लिए पंजीकरण शुल्क 7,500 रुपये और परीक्षा शुल्क 1,500 रुपये है। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस और एग्जाम फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के छात्रों से सीएसईईटी जून 2026 रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लिया जाएगा।
CSEET Eligibility Criteria 2026: पात्रता मानदंड
- सीनियर सेकेंडरी (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास या अध्ययनरत कैंडिडेट सीएसईईटी जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आईसीएसआई फाउंडेशन परीक्षा/ चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स फाइनल स्टेज/ कॉस्ट अकाउंटेंसी कोर्स फाइनल स्टेज/ बैचलर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण कैंडिडेट को सीएसईईटी से छूट दी गई है।
कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 परीक्षा 1 से 4 जून तक आयोजित की जाएगी। सीएसईईटी परीक्षा तीन सत्रों फरवरी, जून और अक्टूबर में आयोजित की जाएगी। CSEET स्कोर की वैधता तीन वर्ष होगी। CSEET उत्तीर्ण कैंडिडेट सीएस एग्जिक्यूटिव में पंजीकरण के लिए पात्र होंगे और व्यावसायिक कार्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, “उम्मीदवार 1 मार्च से 7 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के CSEET जून 2026 नामांकन फॉर्म जमा कर सकेंगे। विलंब शुल्क 250 रुपये के साथ कैंडिडेट को 8 अप्रैल से 20 अप्रैल तक नामांकन फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा।” परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार आईसीएसआई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
CSEET June 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसईईटी जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल smash.icsi.edu पर विजिट करें।
- दस्तावेजों की सूची की जांचें और रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- सीएसईईटी पंजीकरण शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल