ICSI CS June Result 2024: आईसीएसआई सीएस जून उत्तर पुस्तिकाओं की सत्यापित प्रतियों के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | August 26, 2024 | 09:50 AM IST | 2 mins read
अपनी सीएस जून उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करने के लिए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से आईसीएसआई नोएडा कार्यालय पर जाना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने सीएस प्रोफेशनल और सीएस एग्जिक्यूटिव जून 2024 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रतियों का निरीक्षण करने या प्राप्त करने के लिए आज यानी 26 अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “जो उम्मीदवार अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण करना चाहते हैं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से आईसीएसआई नोएडा कार्यालय पर जाना होगा। कार्यालय ‘सी-37, सेक्टर-62, इंस्टीट्यूशनल एरिया, गौतमबुद्ध नगर, नोएडा 201309’ में स्थित है।”
आईसीएसआई सीएस जून 2024 उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को 24 सितंबर तक आईसीएसआई सीएस जून 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक उत्तर पुस्तिका का निरीक्षण करने के लिए प्रति विषय 450 रुपये और सत्यापित प्रतियां प्राप्त करने के लिए प्रति विषय 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “उत्तर पुस्तिकाओं की प्रमाणित प्रतियों के निरीक्षण या प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की ऑनलाइन सुविधा सोमवार, 26 अगस्त, 2024 को 00:01 बजे से मंगलवार, 24 सितंबर, 2024 को 24:00 बजे तक संचालित होगी।”
आईसीएसई ने 25 अगस्त को 2017 और 2022 पाठ्यक्रम के लिए सीएस प्रोफेशनल और सीएस एग्जिक्यूटिव जून 2024 परिणाम की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
ICSI CS June 2024: उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस जून 2024 उत्तर पुस्तिका की प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- सबसे पहले SMASH की वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर, “परीक्षा” सबमेनू पर विजिट करें।
- ड्रॉपडाउन से “अंकों का सत्यापन, निरीक्षण, उत्तर पुस्तिका की प्रमाणित प्रतियां” का चयन करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, स्क्रीन पर “नया अनुरोध जोड़ें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल