ICSI CS Executive Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक एक्टिव, icsi.edu से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | February 25, 2025 | 01:48 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 फरवरी, 2025 को सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई सीएस रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2024 की परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई।
सीएस एग्जिक्यूटिव मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, योग्यता स्थिति, संबंधित अंकों के साथ विषय के नाम और समग्र कुल स्कोर जैसे विवरण शामिल होंगे। जून 2025 सत्र के लिए पंजीकरण कल (26 फरवरी) से शुरू होगा।
ICSI CS Executive Result 2024: सीएस टॉपर लिस्ट भी जारी
सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट के बाद, आईसीएसआई 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर परिणाम-अंक विवरण भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो वह exom@icsi.edu पर ईमेल पर कर सकता है।
परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। आईसीएसआई ने सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 के साथ टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है।
टॉपर्स की सूची (सिलेबस 2017)
- रैंक-1: मुकुंदा एम जी (312199)
- रैंक-2: रुपाली कुमारी (304941)
- रैंक-3: विंध्य कृष्णा चल्ला (314464)
टॉपर्स की सूची (सिलेबस 2022)
- रैंक-1: खुशबू कुनवार (117316)
- रैंक-2: दिशा (111808)
- रैंक-3: ज़ारा अब्दुल मबूद खान (127778
ICSI CS Result 2024: सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुएगा यहां आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।
- उम्मीदवार इसे चेक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]ICSI CS Professional Result 2024: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें