ICMAI CMA 2023 Result: आईसीएमएआई दिसंबर सत्र के लिए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा परिणाम 21 फरवरी को जारी करेगा
Abhay Pratap Singh | February 19, 2024 | 09:44 PM IST | 1 min read
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने दिसंबर सत्र के लिए 10 से 17 दिसंबर तक सीएमए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा 2023 का आयोजन किया था।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा दिसंबर सत्र इंटर, फाइनल परीक्षा के लिए 21 फरवरी को कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए) रिजल्ट 2023 जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in के माध्यम से सीएमए इंटर और फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके सीएमए दिसंबर 2023 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। सीएमए फाइनल रिजल्ट दिसंबर 2023 और सीएमए इंटर रिजल्ट दिसंबर 2023 में उम्मीदवार का नाम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति समेत अन्य विवरण दिए होंगे।
आईसीएमएआई के सीसीएम हर्षद देशपांडे ने सीएमए रिजल्ट डेट 2023 की पुष्टि की है। सीसीएम हर्षद ने सोशल साइट ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि, “हमारे छात्र समझने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान हैं, है ना?”
उन्होंने आगे लिखा कि, “फिर भी अगर यह चिंता पैदा कर रहा है तो मैं स्पष्ट कर दूं कि जब परीक्षा अधिसूचना में किसी तारीख का उल्लेख किया जाता है, तो अपडेट के अलावा कुछ भी नहीं होता है। जिसका अर्थ है कि यह वादे के अनुसार हो रहा है। यही है ना? भ्रमित होने की जरूरत नहीं है।”
इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने दिसंबर सत्र के लिए सीएमए इंटरमीडिएट, फाइनल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 से 17 दिसंबर तक किया था। बता दें कि सीएमए इंटर, फाइनल परीक्षा के अंतिम सत्र में 17.39% उम्मीदवार इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए, जबकि 7.05% अभ्यर्थियों ने फाइनल एग्जाम पास किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल