ICMAI CMA Result Dec 2025: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर इंटर और फाइनल का रिजल्ट eicmai.in पर जारी, उत्तीर्ण अंक जाने
Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 07:50 AM IST | 1 min read
आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से आज दिसंबर 2025 सेशन के लिए सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट eicmai.in पर जाकर आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 इंटरमीडिएट और आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 फाइनल रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएमएई ने सीएमए इंटर दिसंबर 2025 रिजल्ट और सीएमए फाइनल दिसंबर 2025 रिजल्ट के साथ टॉपर्स की सूची भी जारी की है।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। आईसीएमएआई ने सीएमए इंटर और फाइनल की परीक्षाएं 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थीं, जबकि सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को कराई गई थी।
प्राधिकरण द्वारा आईसीएमएआई सीएमए 2025 परिणाम की घोषणा के बाद परिणाम सत्यापन विंडो खोली जाएगी। जो उम्मीदवार अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 30 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं के ऑनलाइन सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीएमए फाउंडेशन दिसंबर 2025 का परिणाम 8 जनवरी 2026 को जारी किया गया।
आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 का परिणाम जीवन भर के लिए मान्य है। सीएमए दिसंबर 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण नंबर, सीएमए पाठ्यक्रम, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और परिणाम की स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं।
ICMAI CMA December 2025 Result: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 इंटर, फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक eicmai.in/Inter-Final-Result-D25-35dfqmv7/index.htm पर जाएं।
- होमपेज पर, इंटर/ फाइनल रिजल्ट संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- दिसंबर 2025 के लिए सीएमए का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल