Trusted Source Image

UPPSC PCS 2024 Mains Result: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट जारी, 2719 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए चयनित

Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 09:59 PM IST | 2 mins read

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2024 परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2024 परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई, 2025 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPSSC) ने आज सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स रिजल्ट में कुल 2,719 अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स 2024 परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई, 2025 तक प्रयागराज और लखनऊ जिलों में बनाए गए केंद्रों पर कराई गई थी।

पीसीएस मेन्स 2024 एग्जाम में कुल 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने कहा कि पीसीएस मेन्स एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटऑफ सहित अन्य सूचनाएं परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी की जाएंगी। प्राप्तांक एवं कटऑफ अंकों के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के अंतर्गत प्रार्थना-पत्र न भेजें।

Also readUPSSSC Junior Assistant Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट आंसर की जारी, 9 फरवरी तक उठाएं आपत्ति

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “कुल 947 रिक्तियों में से एक श्रेणी के अंतर्गत 60 पद ऐसे हैं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों का परिणाम अंतिम चयन सूची के साथ घोषित किया जाएगा। शेष 887 रिक्तियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाना है। इसके तहत आयोग द्वारा 2,719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।”

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UPPSC PCS 2024 Mains Result Out: रिजल्ट डाउनलोड करें

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपीपीएससी पीसीएस 2024 मेन्स रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “परिणाम” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • फाइल डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।
  • भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रति सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications