Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की पर चुनौती दर्ज कराने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या 12-परीक्षा/2024, जूनियर सहायक मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट आंसर की 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। यूपीएसएसएससी जेए आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 3 फरवरी से खुली है और 9 फरवरी, 2026 को बंद हो जाएगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
चुनौती के लिए लागू आपत्ति शुल्क का भी भुगतान करना होगा। समय-सीमा के बाद आपत्ति दर्ज करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपी जेए आंसर की 2026 की सहायता से कैंडिडेट संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट 2024 परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 के तहत कुल 3284 पदों को भरा जाएगा। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जूनियर असिस्टेंट प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं: