Trusted Source Image

UPSSSC Health Worker Exam 2024: यूपीएसएसएससी ने महिला हेल्थ वर्कर मुख्य परीक्षा के संबंध में नोटिस किया जारी

Abhay Pratap Singh | February 2, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read

यूपी महिला हेल्थ वर्कर 2024 परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए राज्य के तीन जिलों में 11 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।

यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 5,272 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 5,272 पदों को भरा जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2 फरवरी को विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2024, स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नवीनतम अधिसूचना में कहा गया कि पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना से बाहर से जितने प्रश्न आए थे उन सबमें प्रतिभागियों को पूरे अंक दिए जाएंगे।

यूपी महिला हेल्थ वर्कर 2024 मुख्य लिखित परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रदेश के 03 जिलों बरेली, लखनऊ व झांसी के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। पेपर में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे गए थे।

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने अवगत कराया कि प्रश्नपत्र में परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम में निर्धारित विषयगत ज्ञान के अतिरिक्त, आयोग की अन्य मुख्य परीक्षाओं की तरह उत्तर प्रदेश राज्य और कंप्यूटर विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए थे।

Also readUPSSSC Enforcement Constable PET Exam Date 2026: यूपीएसएसएससी प्रवर्तन कांस्टेबल पीईटी परीक्षा तिथि घोषित

सूचना में आगे कहा गया कि, “आयोग द्वारा इस संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) परीक्षा के प्रश्न-पत्र में परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम से बाहर पूछे गए प्रश्नों के लिए परीक्षा में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों को पूरे अंक देने का निर्णय लिया गया है।”

यूपीएसएसएससी हेल्थ वर्कर भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 5,272 रिक्तियों में से 2399 पद सामान्य कैटेगरी के भरे जाएंगे। वहीं, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 489 पद, ओबीसी के लिए 1559 पद, एससी के लिए 435 पद और एसटी अभ्यर्थियों के लिए 390 पद आरक्षित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश महिला हेल्थ वर्कर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications