Trusted Source Image

UGC NET December 2025 Final Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर फाइनल आंसर की 85 विषयों के लिए जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | February 4, 2026 | 09:32 PM IST | 1 min read

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 4 जनवरी को दिसंबर 2025 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC - NET) परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी कुल 85 विषयों के लिए जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल हुए कुल 7,35,592 उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

एनटीए द्वारा जारी यूजीसी नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट दिसंबर फाइनल आंसर की 2025 के आधार पर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट की घोषणा करेगा।

Also read

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 14 जनवरी से 17 जनवरी, 2026 तक का समय दिया गया था।

परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट आयोजित की जाती है।

UGC NET Dec 2025 Final Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?

नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूजीसी नेट दिसंबर 2025 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूजीसी नेट की वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • ‘यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी’ लिंक पर क्लिक करें।
  • विषय के अनुसार अपनी अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications