Abhay Pratap Singh | February 11, 2026 | 06:56 AM IST | 2 mins read
एनटीए सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी यूजी (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो कल बंद कर दी जाएगी। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर 11 फरवरी को रात 11:50 बजे तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
एनटीए सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो लिंक 9 फरवरी से सक्रिय है। उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता, आपातकालीन फोन नंबर और फोटोग्राम में बदलाव की अनुमति नहीं दी गई है।
नवीनतम सूचना के अनुसार, सब्जेक्ट जोड़ने/सब्जेक्ट एडिट करने का ऑप्शन (कैंडिडेट भाषा और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट सहित अधिक से अधिक पांच (05) सब्जेक्ट चुन सकते हैं) करेक्शन पीरियड के दौरान मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।
कैंडिडेट को सिर्फ एक बार सुधार की अनुमति दी गई है। उम्मीदवारों को करेक्शन के दौरान लागू एक्ट्रा फीस का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन में सुधार कर सकते हैं:
नीचे सारणी में उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरणों में सुधार कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | उम्मीदवार क्या बदलाव कर सकते हैं | विवरण |
|---|---|---|
1 | उम्मीदवार को किसी एक फील्ड में बदलाव की अनुमति होगी | उम्मीदवार का नाम या पिता का नाम या माता का नाम |
2 | उम्मीदवार को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी | कक्षा 10 / समकक्ष विवरण कक्षा 12 / समकक्ष विवरण |
3 | उम्मीदवार को अपने स्थायी और वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा शहर बदलने की अनुमति होगी (यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि NTA उम्मीदवारों द्वारा दिए गए विकल्पों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है) नोट: जिन्होंने पहले दिल्ली को परीक्षा शहर चुना था, वे अब दिल्ली/एनसीआर को परीक्षा शहर के रूप में चुन सकते हैं | परीक्षा शहर का चयन परीक्षा का माध्यम |
4 | उम्मीदवार को सभी फील्ड बदलने की अनुमति होगी | जन्म तिथि लिंग श्रेणी उप-श्रेणी / PwD / PwBD (यदि UDID द्वारा सत्यापित नहीं है) हस्ताक्षर |
5 | उम्मीदवार को फील्ड जोड़ने/संपादित करने की अनुमति होगी | डोमेन विषय / भाषाएं / सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test) |
6 | उम्मीदवार को पहचान विवरण बदलने की अनुमति होगी (केवल उन उम्मीदवारों के लिए जिन्होंने आधार के अलावा किसी अन्य पहचान पत्र से पंजीकरण किया है) | आधार विवरण |