IBS Admission 2025: आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल में एमबीए, पीजीपीएम के लिए चयन तिथि घोषित, पात्रता मानदंड जानें
Abhay Pratap Singh | March 24, 2025 | 04:06 PM IST | 2 mins read
आईबीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibsindia.org पर जाकर एमबीए और पीजीपीएम बैच 2025-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल (IBS) ने एमबीए और पीजीपीएम 2025-27 बैच के लिए चयन प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आईबीएस में एडमिशन के लिए चयन प्रक्रिया 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी। IBS हैदराबाद को छोड़कर सभी आठ आईबीएस परिसरों के लिए आवेदन प्रक्रिया खुली है।
इच्छुक उम्मीदवार 2022 से आयोजित किसी भी राष्ट्रीय या राज्य-स्तरीय प्रबंधन परीक्षा के अपने अंक जमा करके एमबीए और पीजीपीएम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, अंतिम मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र जमा करने के बाद ही चयनित अभ्यर्थियों को प्रोविजनल आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
आईबीएस 2025 एडमिशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट के पास न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक डिग्री होनी चाहिए। ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र हैं। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को 31 मई, 2025 तक प्रैक्टिकल एग्जाम, वाइवा और असाइनमेंट सहित सभी स्नातक आवश्यकताओं को पूरा कर लेना चाहिए।
आईबीएस प्रवेश 2025 के लिए आवेदन शुल्क 1,800 रुपए है। एमबीए और पीजीपीएम बैच 2025-25 के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.ibsindia.org/admissions पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आईबीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibsindia.org पर विजिट कर सकते हैं।
आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल में एमबीए और पीजीपीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया पूरे भारत में 9 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। आईबीएस हैदराबाद में चयन पंजागुट्टा स्थित आईबीएस मुख्यालय में होगा। वहीं, अहमदाबाद, बैंगलोर, देहरादून, गुरुग्राम, जयपुर, कोलकाता, मुंबई और पुणे में आईबीएस परिसरों में आयोजित की जाएगी।
IBS MBA PGPM Application Form 2025: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईबीएस एडमिशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- आईबीएस की वेबसाइट https://ibsindia.org/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, उपलब्ध ‘आईबीएस में आवेदन करें’ टैब पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, पंजीकरण करें और क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’