ICAR UG Counselling 2025: आईसीएआर यूजी काउंसलिंग पंजीकरण सीयूईटी के माध्यम से शुरू, जानिए आवश्यक दस्तावेज
Abhay Pratap Singh | October 14, 2025 | 02:36 PM IST | 2 mins read
आईसीएआर काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, सीट मैट्रिक्स, विकल्प भरना, सीट आवंटन और ऑनलाइन रिपोर्टिंग सहित अन्य चरण शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने कृषि और संबद्ध विषयों में स्नातक (UG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईसीएआर यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अक्टूबर से शुरू कर दी है। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icarcounselling.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आईसीएआर यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, पंजीकरण करने, काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करने और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर, 2025 है। आईसीएआर यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 के लिए सीट आवंटन परिणाम 21 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
पंजीकरण के दौरान उम्मीदवारों को एक घोषणापत्र एवं वचनपत्र भरना होगा और 500 रुपए का गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। आईसीएआर काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, सीट मैट्रिक्स, विकल्प भरना, सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और ऑनलाइन रिपोर्टिंग सहित अन्य चरण शामिल हैं।
आईसीएआर यूजी काउंसलिंग कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातक कृषि कार्यक्रमों में एआईक्यू की 20% सीटों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। इसके अतिरिक्त, आईसीएआर-एनडीआरआई करनाल, आईसीएआर-आईएआरआई दिल्ली, आरएलबीसीएयू झाँसी और आरपीसीएयू पूसा में 100% सीटें अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (AIEEA) के बजाय सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर भरी जाएंगी।
ICAR Admission Counseling 2025: आवश्यक दस्तावेज
आईसीएआर यूजी एडमिशन काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण के दौरान निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- जन्म तिथि का प्रमाण (10वीं कक्षा का प्रमाणपत्र)
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र/ स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र
- एनटीए द्वारा जारी CUET UG 2025 एडमिट कार्ड
- सीयूईटी यूजी ऑनलाइन आवेदन का पुष्टिकरण पृष्ठ
- आईसीएआर रैंक कार्ड
- सीट अलॉटमेंट लेटर और प्रोविजनल एडमिशन लेटर
- पासपोर्ट साइज की फोटो (एनटीए आवेदन के समान)
- वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, नामांकन आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड, आदि)
- निवास प्रमाणपत्र
- अंतिम बार जिस स्कूल में अध्ययन किया था, वहां से चरित्र प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाणपत्र (एससी/ एसटी/ ओबीसी-एनसीएल/ जनरल-ईडब्ल्यूएस/ यूपीएस)
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए विकलांगता विवरण सहित सरकारी अस्पताल द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग