ICAI CA September 2025 Results: आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट नवंबर में होगा जारी, icai.org से कर सकेंगे डाउनलोड
Saurabh Pandey | October 21, 2025 | 08:47 PM IST | 1 min read
आईसीएआई सीए सितंबर 2025 परीक्षा आयोजित करने से पहले तीनों परीक्षाओं के लिए अलग-अलग गाइडेंस नोट्स जारी किए थे। इन गाइडेंस नोट्स के अनुसार, ICAI CA सितंबर 2025 के परिणाम नवंबर 2025 में घोषित किए जाएंगे।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा नवंबर के पहले सप्ताह में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) सितंबर 2025 परीक्षा के नतीजे जारी करेगा। आईसीएआई सीए सितंबर 2025 के नतीजे फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल के लिए जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी करने की अंतिम तिथि तय नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीए सितंबर 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है और अभी तारीख तय करने की प्रक्रिया चल रही है।
इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in/caresult पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकेंगे। सीए सितंबर 2025 के परिणामों के साथ आईसीएआई उत्तीर्ण प्रतिशत भी प्रकाशित करेंगे।
ICAI CA Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाएं।
- सीए सितंबर 2025 परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद आपका परिणाम प्रदर्शित होंगे।
- अब सीए सितंबर 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
ICAI CA September 2025 Exam Date : परीक्षा तिथियां
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षाएं दो अलग-अलग समूहों में आयोजित की गईं, जिसमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को हुईं, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 सितंबर को हुईं। इसके बाद, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब अपने परिणामों की घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल