ICAI CA May Result 2024: सीए फाइनल मई परिणाम में शिवम मिश्रा और इंटर रिजल्ट में कुशाग्र रॉय ने किया टॉप
Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 12:10 PM IST | 1 min read
नई दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 83.33% अंक प्राप्त कर सीए फाइनल परीक्षा में और भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 89.67% अंक प्राप्त कर सीए इंटर परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक एक (AIR 1) हासिल की है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल और इंटर मई 2024 परिणाम आज यानी 11 जुलाई को घोषित कर दिया है। सीए फाइनल मई परिणाम 2024 में शिवम मिश्रा और सीए इंटर मई रिजल्ट 2024 में कुशाग्र रॉय ने टॉप किया है।
सीए फाइनल 2024 मई परिणाम में वर्षा अरोड़ा ने दूसरा स्थान और दो अन्य छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, सीए इंटर 2024 मई परिणाम में दो-दो उम्मीदवारों ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। सीए मई परिणाम के साथ ही दोनों कोर्स के लिए सीए टॉपर्स 2024 की भी घोषणा की गई।
आईसीएआई ने सीए परिणाम 2024 के साथ टॉपर्स के अंक, पास प्रतिशत, शहर और रोल नंबर विवरण जारी किए हैं। नई दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 800 में से 500 (83.33%) अंक प्राप्त कर सीए फाइनल परीक्षा में और भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 (89.67%) अंक प्राप्त कर सीए इंटर परीक्षा में एआईआर 1 हासिल की।
CA Final Toppers May 2024: सीए फाइनल मई टॉपर्स
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईसीएआई सीए फाइनल मई 2024 टॉपर्स की सूची देख सकते हैं:
|
|
अखिल भारतीय रैंक 1 (टॉपर) |
अखिल भारतीय रैंक 2 | अखिल भारतीय रैंक 3 | |
|---|---|---|---|---|
|
नाम |
शिवम मिश्रा |
वर्षा अरोड़ा |
किरण राजेंद्र सिंह मनराल |
गिलमन सलीम अंसारी |
|
शहर |
नई दिल्ली |
दिल्ली |
मुंबई |
नवी मुंबई |
|
रोल नंबर |
125642 |
129339 |
175804 |
184519 |
|
प्रात्त अंक |
500 |
480 |
477 |
477 |
|
प्रतिशत |
83.33% |
80.00% |
79.50% |
79.50% |
CA Inter toppers May 2024: सीए इंटर मई टॉपर्स
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईसीएआई सीए इंटर मई 2024 टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं:
|
|
अखिल भारतीय रैंक 1 (टॉपर) |
अखिल भारतीय रैंक 2 |
अखिल भारतीय रैंक 3 |
||
|---|---|---|---|---|---|
|
नाम |
कुशाग्र रॉय |
युग सचिन कारिया |
यज्ञ ललित चांडक |
मनित सिंह भाटिया |
हिरेश काशीरामका |
|
शहर |
भिवाड़ी |
अकोला |
भायंदर |
नई दिल्ली |
मुंबई |
|
रोल नंबर |
306595 |
255295 |
396138 |
295702 |
349665 |
|
प्राप्त अंक |
538 |
526 |
526 |
519 |
519 |
|
प्रतिशत |
89.67% |
87.67% |
87.67% |
86.50% |
86.50% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल