Abhay Pratap Singh | July 11, 2024 | 11:21 AM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम घोषित करने वाला था। हालांकि, सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2024 के चलते नतीजों में देरी हो रही है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 15 से 29 मई तक आयोजित सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी अंतिम उत्तर कुंजी और सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम का इंतजार है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट examcs.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर अपना सीयूईटी रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | CA-Aug | Preparation Strategy
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 10 जुलाई को सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम घोषित करने वाला था। एनटीए ने सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 जारी करने की तिथि का अभी तक आधिकारिकतौर पर ऐलान नहीं किया है। बताया गया कि, सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2024 के चलते नतीजों में देरी हो रही है।
प्रभावित उम्मीदवारों द्वारा 30 जून तक उठाई गई शिकायतें यदि सही पाई गई तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 15 से 19 जुलाई के बीच कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) दोबारा आयोजित करेगा। इससे पहले, CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 29 मई के बीच आयोजित की गई थी।
सीयूईटी यूजी 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार अपना रोल नंबर, वर्ग, विषय कोड, विषय, योग्यता स्थिति, योग्यता रैंक, लिंग और प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। सीयूईजी यूजी फाइनल आंसर की 2024 और सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2024 से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की 7 जुलाई को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 9 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त चुनौतियों का विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
इस साल पहली बार CUET UG परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा से एक रात पहले दिल्ली में परीक्षा को लॉजिस्टिक्स कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा, कानपुर के एक केंद्र में गलत प्रश्नपत्र वितरित किए जाने से विवाद हो गया और परीक्षा रद्द करते हुए दोबारा कराई गई।