Santosh Kumar | September 15, 2026 | 07:22 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटीईटी 2026 परीक्षा नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने एक बार फिर सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की समय-सीमा 15 सितंबर तय की गई थी, जो आज खत्म होने वाली थी। बिहार बोर्ड ने इस संबंध में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अधिसूचना जारी की है।
पेपर-1 कक्षा 9-10 के लिए शिक्षक पात्रता के लिए है, जबकि पेपर-2 कक्षा 11-12 के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त को शुरू हुई। शुरुआती समय-सीमा 31 अगस्त थी, जिसे उम्मीदवारों के अनुरोध पर 15 सितंबर तक बढ़ाया गया था।
अब बोर्ड की ओर से इसे दूसरी बार बढ़ाकर 22 सितंबर कर दिया गया है। सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी) बिहार के सरकारी सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए एक जरूरी पात्रता परीक्षा है।
बीएसईबी एसटीईटी 2026 परीक्षा नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। यह परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। इसमें कुल 150 अंकों के सवाल होंगे और परीक्षा का समय 150 मिनट होगा।
एसटीईटी पास करने के लिए मार्क्स कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग हैं: जनरल कैटेगरी के लिए 50%, पिछड़ी जाति के लिए 45.50%, अति पिछड़ी जाति के लिए 42.50%, और एससी/एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 40% है।
सफल उम्मीदवार भविष्य की भर्ती प्रक्रियाओं, जैसे बीपीएससी टीआरई, में भाग लेने के योग्य होंगे। पात्रता मानदंडों में संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री के साथ-साथ बीएड जैसी टीचर ट्रेनिंग क्वालिफिकेशन शामिल है।
आवेदन आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in के जरिए ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। शुल्क का भुगतान भी इसी अवधि के भीतर पूरा किया जाना चाहिए। परीक्षा व एडमिट कार्ड डेट जल्द ही घोषित की जाएगी।
बारिश के बीच तिरंगा थामे कुछ प्रदर्शनकारियों ने जेपी गोलंबर पर लगाए गए अवरोधक तोड़ दिए और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करते हुए दूसरे रास्तों से आगे बढ़ने की कोशिश की।
Press Trust of India