Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read
सीजी ओटी टेक्नीशियन आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा ओटी टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा (HOTT26) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in के माध्यम से 16 सितंबर तक ऑनलाइन चुनौतियां दर्ज कर सकते हैं।
सीजी ओटी टेक्नीशियन आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 शुल्क का भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के दावा आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीजी ओटी टेक्नीशियन अंतिम उत्तर कुंजी 2026 तैयार की जाएगी। 30 अगस्त 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल कैंडिडेट का परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
मॉडल उत्तर व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर 8 सितंबर 2026 को जारी की गई। अभ्यर्थी वेबसाइट में प्रदर्शित उत्तरों पर सप्रमाण दावा-आपत्ति 16 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे तक अपने व्यापम प्रोफाइल में लॉगिन कर दर्ज करा सकते हैं। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
दावा-आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। आपत्ति को पोर्टल पर पंजीकृत कराने से पहले सहायक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोडिंग के लिए तैयार रखें एवं आपत्ति दर्ज करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें। अधिक जानकारी के लिए सीजी व्यापम पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आपत्तियां उठा सकते हैं: