Trusted Source Image

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में 3 विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

Press Trust of India | September 15, 2026 | 04:22 PM IST | 2 mins read

पुलिस के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी संदिग्ध वस्तु या सामान को लेकर इन विद्यालय के भवनों और आस-पास के इलाकों की तलाशी की।

अधिकारी ने कहा कि ये धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं क्योंकि परिसरों की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
अधिकारी ने कहा कि ये धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं क्योंकि परिसरों की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: दिल्ली में आज कम से कम 3 स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले, जिसके बाद विद्यालय परिसरों से विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया तथा सुरक्षा जांच की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि ये धमकियां बाद में झूठी साबित हुईं क्योंकि परिसरों की तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों को ऐसी धमकी मिली, वे विद्यालय चाणक्यपुरी स्थित ब्रिटिश स्कूल, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, उसके पास पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे धौला कुआं के 'आर्मी पब्लिक स्कूल' से एक फोन आया जिसके बाद एक अग्निशमन गाड़ी मौके पर भेजी गयी।

Delhi School Bomb Threat: बम की धमकी फर्जी घोषित

डीएफएस अधिकारी ने कहा, ''सघन तलाशी के बाद एक बजकर पांच मिनट पर बम की धमकी फर्जी घोषित की गयी।'' पुलिस को ब्रिटिश स्कूल में बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में सूचना मिली। जांच के बाद इसे भी झूठी खबर करार दिया गया।

पुलिस के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों ने किसी भी संदिग्ध वस्तु या सामान को लेकर इन विद्यालय के भवनों और आस-पास के इलाकों की तलाशी की। पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगा रही है और धमकियों से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण कर रही है।

Also readCBSE: सीबीएसई कक्षा 9वीं-11वीं के रजिस्ट्रेशन और 10वीं-12वीं की एलओसी प्रक्रिया को लेकर दिशा-निर्देश जारी

Delhi School Bomb Threat: विद्यालय में चल रही हैं परीक्षाएं

एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तथा निरीक्षण के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई। सरदार पटेल विद्यालय ने नोटिस में कहा कि धमकी मिलने के बाद विद्यार्थियों को परिसर से बाहर निकाला गया।

उसने कहा कि पुलिस को सूचित करने के बाद वह जरूरी कदम उठा रही है। नोटिस के अनुसार, माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ज़्यादातर परीक्षाएं पूरी हो गई हैं।

विद्यालय ने कहा कि बची हुई परीक्षाओं पर कोई फैसला करने से पहले वह स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन करेगा। अधिकारियों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच चल रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications