Trusted Source Image

CM Scooty Scheme: एमपी सरकार 7500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को देने जा रही ई-स्कूटी, 16 सितंबर को वितरण

Saurabh Pandey | September 14, 2026 | 02:30 PM IST | 1 min read

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देने जा रहे हैं। भोपाल में 16 सितंबर को राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

16 सितंबर को सीएम मोहन यादव मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। (इमेज- @DrMohanYadav51)
16 सितंबर को सीएम मोहन यादव मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी वितरित करेंगे। (इमेज- @DrMohanYadav51)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 16 सितंबर को "मुख्यमंत्री स्कूटी योजना" के तहत राज्य के होनहार विद्यार्थियों को ई-स्कूटर बांटेंगे। आधिकारिक घोषणा के अनुसार, राज्य-स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में 12वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

इस योजना के तहत, 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए राज्य भर के 7,500 से ज़्यादा योग्य छात्रों को ई-स्कूटी मिलेंगी। आधिकारिक घोषणा में कहा गया है कि यह पहल उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद करेगी और कॉलेज आने-जाने को आसान बनाएगी। स्कूटी वितरण का राज्य-स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे भोपाल के शिवाजी नगर स्थित गवर्नमेंट सुभाष एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा।

Chief Minister Scooty Scheme: लगभग 246 करोड़ रुपये खर्च

शिक्षण सत्र 2025-26 के तहत दी जाने वाली इस सुविधा से पहले भी राज्य के 23 हजार से अधिक छात्र लाभ उठा चुके हैं। प्रदेश सरकार अब तक इस योजना पर लगभग 246 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।

Also read बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती व्यवस्था बदलेगी, राजभवन ने बनाई 'हाई-लेवल कमेटी'

Chief Minister Scooty Scheme: पात्रता मानदंड

इस योजना के लिए स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत आने वाले शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों के नियमित विद्यार्थी पात्र होंगे। योजना का लाभ सभी संकायों (स्ट्रीम) के उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने पहली ही बार में न्यूनतम 70% अंक हासिल कर अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया हो।

Chief Minister Scooty Scheme: योजना का उद्देश्य

जानकारी के अनुसार, 'मुख्यमंत्री स्कूटी योजना' राज्य सरकार की एक पहल है, जिसका मकसद होनहार छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों को बढ़ावा देना और साथ ही उनकी आगे की पढ़ाई में मदद करना है। राज्य सरकार ने कहा कि सरकारी स्कूलों के छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है और उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी मजबूत होती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications