Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 03:56 PM IST | 2 mins read
एमपीएचसी सहायक ग्रेड 3 के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के तहत 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक का पे-मैट्रिक्स दिया जाएगा।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MPHC) ने सहायक ग्रेड 3 (जिला कोर्ट) सीधी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट portal.mphc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 निर्धारित थी।
एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 1174 पदों को भरा जाएगा, जिसमें अनारक्षित के 314 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ओबीसी के 325 पद, ईडब्ल्यूएस के 118 पद, एससी के 181 पद, एसटी के 236 पद भरे जाएंगे। एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 आवेदन लिंक 2026 17 अगस्त से सक्रिय है।
आवेदक के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण और मध्य प्रदेश सीपीसीटी स्कोर कार्ड हो। साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में अनारक्षित एवं राज्य के बाहर के आवेदकों को 943.40 रुपये और राज्य के ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस को 743.40 रुपये देना होगा। चयन प्रक्रिया में 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और 50 अंकों की हिंदी टाइप कौशल परीक्षा चरण शामिल है।
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के तहत सहायक ग्रेड-3 के पद पर 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक का पे-मैट्रिक्स दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एमपीएचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
नीचे सारणी में उम्मीदवार एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| विवरण | तिथि और समय |
|---|---|
ऑनलाइन आवेदन (भुगतान सहित) करने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक |
आवेदन में त्रुटि सुधारने की प्रारंभिक तिथि | 6 अक्टूबर 2026, दोपहर 12:00 बजे से |
आवेदन में त्रुटि सुधारने की अंतिम तिथि | 8 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक |
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एवं आवेदन में त्रुटि सुधार करने तिथियों में बदलाव किया गया है। शेष विज्ञापन यथावत् रहेगा।”