ICAI CA Foundation 2025 Exam Reschedule: सीए फाउंडेशन जनवरी परीक्षा तिथि में संशोधन, जानें नई डेट्स
Saurabh Pandey | November 26, 2024 | 03:43 PM IST | 2 mins read
जनवरी 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल नहीं बदलेगा। इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) जनवरी 2025 परीक्षा तिथियों को री-शेड्यूल किया है। जो उम्मीदवार फाउंडेशन कोर्स परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर आधिकारिक संशोधित परीक्षा नोटिस देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, फाउंडेशन कोर्स परीक्षा के लिए परीक्षा तिथियों को री-शेड्यूल करने का निर्णय पूरे भारत में मकर संक्रांति, बिहू, पोंगल त्योहारों के कारण लिया गया है। 14 जनवरी, 2025 को निर्धारित परीक्षा अब 16 जनवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
ICAI CA Foundation January 2025: संशोधित परीक्षा तिथियां
आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन कोर्स के लिए परीक्षाएं 12, 16, 18 और 20 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन कोर्स का पेपर I और II दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा, और पेपर 3 और 4 सभी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
CA Inter Jan 2025 Exam Date: इंटरमीडिएट परीक्षा तिथि
जनवरी 2025 में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटरमीडिएट परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा ग्रुप I के लिए 11, 13 और 15 जनवरी को और ग्रुप II के लिए 17, 19 और 21 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम में सभी पेपर सभी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 3 और 4 में, पेपर पढ़ने का समय नहीं होगा, जबकि अन्य सभी पेपरों, परीक्षाओं में दोपहर 1.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक 15 मिनट का पढ़ने का समय दिया जाएगा।
परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि www.icai.org पर होस्ट की गई महत्वपूर्ण घोषणा दिनांक 20 सितंबर-2024 के माध्यम से घोषित अन्य विवरण अपरिवर्तित रहेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा