IBPS SO Exam Guidelines: आईबीपीएस एसओ परीक्षा कल; जानें परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश, महत्वपूर्ण दस्तावेज
Santosh Kumar | November 8, 2024 | 12:14 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स पैटर्न में 3 खंड शामिल हैं – अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान। मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (आईबीपीएस) कल यानी 9 नवंबर को आईबीपीएस एसओ 2024 परीक्षा आयोजित करेगा। आईबीपीएस ने परीक्षा के लिए आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2024 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदकों को परीक्षा केंद्रों पर आईबीपीएस के नियमों का पालन करना होगा।
आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2024 के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। परीक्षा केंद्र में केवल सॉफ्ट कॉपी ले जाने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
IBPS SO 2024 Exam Pattern: परीक्षा 3 चरणों में
आईबीपीएस एसओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और परीक्षा 120 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। आईबीपीएस एसओ के लिए मुख्य परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी।
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न में तीन सेक्शन होते हैं - अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान। यह परीक्षा 3 चरणों में होती है - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी, जबकि मुख्य परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न होंगे।
Also read IBPS SO Admit Card 2024: आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, 9 नवंबर को एग्जाम
IBPS SO 2024 Exam: जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निम्नलिखित वैध फोटो पहचान पत्रों में से कोई एक लाना होगा-
- आईबीपीएस एसओ 2024 एडमिट कार्ड
- आधार/ई-आधार कार्ड (फोटो के साथ)
- एडमिट कार्ड पर लगी फोटो
- पैन कार्ड, पासपोर्ट, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस आदि
- मतदाता कार्ड (फोटो के साथ)
IBPS SO 2024 Exam Guidelines: परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को आईबीपीएस एसओ 2024 परीक्षा के लिए इन महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा-
- उम्मीदवारों को अपने आईबीपीएस एसओ हॉल टिकट पर बताए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- जिनके पास एडमिट कार्ड नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कोई व्यक्तिगत पेन/पेंसिल लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा केंद्र पर रफ वर्क के लिए पेन/पेंसिल और कोरा कागज उपलब्ध कराया जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल