Trusted Source Image

NEET Aspirant Suicide: नीट छात्रा का हॉस्टल के कमरे में लटका मिला शव, परिजनों ने दबाव को बताया कारण

Press Trust of India | November 7, 2024 | 10:38 PM IST | 1 min read

हॉस्टल वार्डन ने छात्रा के पिता महेश कुमार साहू को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतका की पहचान कटक जिले के सलीपुर इलाके की मूल निवासी कल्याणी साहू (18) के रूप में की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
मृतका की पहचान कटक जिले के सलीपुर इलाके की मूल निवासी कल्याणी साहू (18) के रूप में की गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : ओडिशा में भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही 12वीं कक्षा की छात्रा ने गुरुवार को पाटिया में अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने बताया कि पढ़ाई का दबाव न झेल पाने के कारण उसने आत्महत्या की है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान कटक जिले के सलीपुर इलाके की मूल निवासी कल्याणी साहू (18) के रूप में की गई है। चन्द्रशेखरपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह पिछले 18 महीनों से भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि कल्याणी का शव उसके छात्रावास के कमरे में लटका हुआ पाया गया।

हॉस्टल वार्डन ने उसके पिता महेश कुमार साहू को सूचित किया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also read NEET PG Seat Matrix 2024: नीट पीजी सीट मैट्रिक्स; भारत में शीर्ष कॉलेजों और राज्यवार मेडिकल सीटों का विवरण

डिस्क्लेमर - यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications