IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, ऑफिसर्स पदों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन
Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस ने आरआरबी क्लर्क और ऑफिसर्स (स्केल 1, 2, 3) पदों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर दिया है, वे अब इसमें सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) और ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 ओपन कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क और पीओ भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब 7 और 8 अक्टूबर 2026 को कुछ फील्ड्स में बदलाव कर सकते हैं।
8 अक्टूबर 2026 को एडिट विंडो की समय सीमा समाप्त होने के बाद, किसी भी परिस्थिति में आवेदन में किसी भी प्रकार के बदलाव, संशोधन या सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही इस संबंध में किसी अनुरोध पर विचार किया जाएगा।
एडिट विंडो कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करने और उसे फिर से सबमिट करने की सुविधा देगी। एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव करने के लिए कैंडिडेट्स को 200 रुपये की फीस देनी होगी। आवेदन फॉर्म में सुधार केवल एक बार ही किया जा सकता है, और बदले हुए आवेदन को जमा करने से पहले उम्मीदवारों को सभी विवरणों को ध्यान से वेरिफाई कर लेनी चाहिए।
एक बार जमा किया गया करेक्शन शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा में समायोजित किया जाएगा । लागू शुल्क के भुगतान के बाद ही संशोधित आवेदन को ही मान्य माना जाएगा ।
इन फील्ड्स में नहीं होगा बदलाव
उम्मीदवारों को अपने ओरिजिनल एप्लीकेशन में इन जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए, क्योंकि इनमें किसी भी तरह के सुधार की इजाजत नहीं होगी।
- नाम
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- वैकेंसी के लिए चुना गया राज्य/UT
- पत्राचार के पते में बताया गया राज्य/UT
- स्थायी पता
- पद
- राष्ट्रीयता
Also read MPPSC Exam: मध्य प्रदेश में 2027 से साल में 2 बार होगी पीएससी परीक्षा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा
IBPS RRB Recruitment 2026: कैटेगरी बदलने के नियम
श्रेणी या कैटेगरी में संशोधन कुछ विशेष शर्तों के साथ किया जा सकता है। यदि किसी अभ्यर्थी की मूल श्रेणी एससी, एसटी, PwBD थी, तो वह इसे केवल एससी, एसटी, PwBD में ही बदल सकता है। वहीं, जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (NCL) श्रेणी के अभ्यर्थी अपनी श्रेणी को जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (NCL), एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी में बदल सकते हैं। ध्यान दें कि यदि जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी में बदलाव किया जाता है, तो पहले से भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]RSSB LDC Grade-2 Scorecard 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 28 सितंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया। इस भर्ती के तहत कुल 10,644 पदों पर चयन किया जाना है, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र में 9,642 पद और टीएसपी क्षेत्र में 1,002 पद शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच