IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | January 15, 2026 | 09:46 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2025 प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जांच सकेंगे।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क स्कोरकार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, पता, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी की जांच कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क 2025 की प्रारंभिक परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
संस्थान द्वारा आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा परिणाम 2025 के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। न्यूनतम कटऑफ 2025 अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट अगले चरण में शामिल होंगे। आईबीपीएस आरआरबी कट-ऑफ 2025 का निर्धारण उपलब्ध पदों की संख्या, प्रश्न पत्र की कठिनाई और परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर किया जाता है।
चयन प्रक्रिया के लिए आयोजित दोनों चरणों की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ऑफिस असिस्टेंट या ऑफिसर स्केल पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर संस्थान की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
IBPS RRB Clerk Prelims 2025 Result: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- ‘आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल