Saurabh Pandey | January 14, 2026 | 05:07 PM IST | 2 mins read
यूको बैंक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार/चयन प्रक्रिया में उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।

नई दिल्ली : यूको बैंक की तरफ से जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 2 फरवरी 2026 है।
यूको बैंक एसओ भर्ती पंजीकरण की प्रक्रिया तभी पूरी मानी जाएगी, जब आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क बैंक में जमा कर दिया जाए। यह शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि से पहले या उस तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाना चाहिए।
यूको बैंक डेटा इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 22 से 35 वर्ष, सीए, डेटा एनालिस्ट, ट्रेजरी ऑफिसर के लिए 22 से 35 वर्ष और अन्य सभी पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारिक की गई है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
यूको बैंक भर्ती के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग जाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये और अन्य सभी के लिए 800 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू या बैंक द्वारा निर्धारित किसी अन्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। चयन के लिए मेरिट सूची ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू या केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार/चयन प्रक्रिया में उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।
चयनित उम्मीदवार कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नीचे उल्लिखित सक्रिय सेवा अवधि के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे। चयनित उम्मीदवारों के लिए सेवा बांड भरना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवार को बैंक में न्यूनतम दो वर्षों तक सेवा करने का बांड निष्पादित करना होगा, अन्यथा दो वर्ष पूरे होने से पहले बैंक छोड़ने की स्थिति में उन्हें दो लाख रुपये का भुगतान करना होगा।
स्केल | परिवीक्षा अवधि (Probation Period) | बॉन्ड राशि (रुपये में) | न्यूनतम सेवा अवधि |
JMGS-I | दो वर्ष | दो लाख | दो वर्ष |
MMGS-II | एक वर्ष | दो लाख | दो वर्ष |