IBPS Recruitment 2026: आईबीपीएस में सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | October 29, 2026 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के पदों पर रेगुलर भर्ती निकाली है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार 27 नवंबर तक इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
IBPS Recruitment 2026: आयुसीमा
- सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (Grade D) के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1993 से 1 अक्टूबर 2001 के बीच हुआ होना चाहिए, जिसमें यह दोनों तिथियां भी शामिल हैं।
- असिस्टेंट (Grade 'B') के पद के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। इसके अनुसार अभ्यर्थी की जन्म तिथि 02 अक्टूबर 1996 से 01 अक्टूबर 2003 के मध्य होनी चाहिए, जिसमें दोनों तिथियों वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
- प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (Grade 'B') के पद के लिए भी न्यूनतम आयु 23 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी जिन अभ्यर्थियों का जन्म 02 अक्टूबर 1996 से 01 अक्टूबर 2003 के दौरान हुआ है, वे इस पद के लिए योग्य हैं।
IBPS Server Administrator Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आईबीपीएस सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर, प्रोग्रामिंग असिस्टेंट भर्ती के लिए परीक्षा शुल्क प्रत्येक उम्मीदवार के लिए 250 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
IBPS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
|
पद का नाम
|
शैक्षणिक योग्यता
|
आवश्यक अनुभव
|
|
सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर |
इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई./बी.टेक या समकक्ष योग्यता |
लिनक्स सर्वर एडमिनिस्ट्रेशन और नेटवर्क मैनेजमेंट में न्यूनतम 3 वर्ष का संबंधित अनुभव |
|
असिस्टेंट |
न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ स्नातक डिग्री, अधिमानतः विज्ञान, वाणिज्य, सांख्यिकी, गणित, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, डेटा एनालिटिक्स या प्रबंधन में |
डेटा वैलिडेटिंग, एमआईएस रिपोर्टिंग, डेटा हैंडलिंग या संबंधित कार्य में न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता पश्चात अनुभव |
|
प्रोग्रामिंग असिस्टेंट |
आईटी/कंप्यूटर साइंस में पूर्णकालिक बी.एससी., बीसीए या कंप्यूटर साइंस/आईटी में इंजीनियरिंग डिग्री |
यूनिक्स/लिनक्स एप्लीकेशन, फाइल हैंडलिंग और डेटा प्रोसेसिंग में न्यूनतम 2 वर्ष का योग्यता पश्चात अनुभव |
IBPS Server Administrator Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग (मुंबई निवासियों को प्राथमिकता)
- दस्तावेज सत्यापन
- ऑनलाइन परीक्षा (100 प्रश्न, 90 मिनट, 0.25 नेगेटिव मार्किंग)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
अगली खबर
]UP Teacher Vacancy 2026: 12,405 पदों के लिए आवेदन तिथि 4 नवंबर तक बढ़ी; 2 नई शैक्षणिक योग्यताएं शामिल की गईं
कुल 12,405 पदों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह अंतिम तिथि 28 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 4 नवंबर कर दिया गया है। इससे इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार