IBPS PO Main Score Card 2024: आईबीपीएस पीओ मेन स्कोर कार्ड ibps.in पर जारी, पूरी जानकारी देखें
Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 07:30 PM IST | 1 min read
पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन पिछले वर्ष नवंबर माह में किया गया था।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 2 फरवरी को प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) मेन स्कोर कार्ड 2023 जारी कर दिया है। 5 नवंबर 2023 को आयोजित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
अभ्यर्थी आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा स्कोरकार्ड के माध्यम से उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, श्रेणी, पंजीकरण संख्या, अनुभाग-वार प्राप्त अंक, अधिकतम अंक और कट-ऑफ स्कोर आदि विवरण देख सकते हैं। लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीयन संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि की मदद से आईबीपीएस पीओ एमटी स्कोर चेक किया जा सकता है।
आईबीपीएस पीओ मेन स्कोर कार्ड 2023 उन अभ्यर्थियों के लिए जारी किया गया, जो साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त नहीं कर सके। जिन कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें आईबीपीएस पीओ 2023 भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के बाद प्राप्त अंकों के बारे में पता चल जाएगा।
Also read IBPS PO Main Result 2023: आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट ibps.in पर जारी, देखें डाउनलोड प्रक्रिया
आईबीपीएस पीओ मेन स्कोर कार्ड: ऐसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करें और अपना स्कोर कार्ड देखें:
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर "CRP-PO/MT>>Common Recruitment Process for Probationary Officer/Management Trainee" पर जाएं।
- फिर "Click here to Check Your Scores for IBPS PO-XIII" पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,049 पीओ के पद भरे जाएंगे। आईबीपीएस ने कट-ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कट-ऑफ अंकों की घोषणा पहले चरण में व्यक्तिगत परीक्षण के अंकों और दूसरे चरण में कुल अंकों के आधार पर की जाती है।
अगली खबर
]RPSC Recruitment 2024: आरपीएससी ने प्रोग्रामर के 216 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, जानें शैक्षिक योग्यता
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) इस भर्ती अभियान के तहत प्रोग्रामर के 216 पदों को भरेगा। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी अंक पाने वाले उम्मीदवार ही उत्तीर्ण माने जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी