IBPS PO Main Result 2024: आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट ibps.in पर जारी, चयनित अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 02:45 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस पीओ मेन 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम 2024 (IBPS PO Main Result 2024) घोषित कर दिया गया है। प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आईबीपीएस पीओ मेन रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: IBPS Calendar 2025 Released
Recommended: Know all about IBPS PO | IBPS PO question/sample Papers
आईबीपीएस पीओ मेन 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर / रोल नंबर और पासवर्ड / डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर 2024 मेन रिजल्ट 31 जनवरी से 7 फरवरी तक उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध रहेगा। IBPS PO मेन्स रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ 2024 इंटरव्यू फरवरी 2025 में आयोजित किया जा सकता है। आईबीपीएस पीओ रिजल्ट 2024 में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के साक्षात्कार के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। पीओ इंटरव्यू राउंड 100 अंकों का होगा, जिसमें न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 35%) है।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन इस भर्ती अभियान के तहत 3,955 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरेगा। सूचना बुलेटिन के अनुसार, ऑनलाइन परीक्षा नवंबर 2024 में आयोजित की गई थी। आईबीपीएस पीओ प्री एग्जाम 2024 में सफल उम्मीदवारों को ही आईबीपीएस मेन एग्जाम 2024 में शामिल होने का मौका मिला था।
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा में 200 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 25 अंकों के लिए डिस्क्रिप्टिव टेस्ट आयोजित किया गया था। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
IBPS PO Main Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईबीपीएस पीओ मुख्य परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’