IBPS CSA Clerk Application Reprint 2025: आईबीपीएस सीएसए क्लर्क आवेदन री-प्रिंट करने की तिथि जारी, जानें चरण
Abhay Pratap Singh | April 1, 2026 | 03:46 PM IST | 1 min read
आईबीपीएस सीएसए क्लर्क 2025 एप्लीकेशन री-प्रिंट करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 1 अप्रैल को आईबीपीएस सीएसए क्लर्क (CRP CSA -XV) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र री-प्रिंट करने की तिथि जारी कर दी है। नोटिस के अनुसार, कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) कैंडिडेट 30 अप्रैल, 2026 तक अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
आईबीपीएस सीएसए क्लर्क 2025 एप्लीकेशन री-प्रिंट करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। संस्थान ने 2 मार्च, 2026 को आईबीपीएस सीएसए क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 के साथ ही आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आईबीपीएस सीएसए स्कोरकार्ड भी जारी किया था।
कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) मेन्स परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया गया था। आईबीपीएस सीएसए क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने की अंतिम तिथि आज है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नबंर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की सहायता से आईबीपीएस सीएसए क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
Also read IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सहभागी बैंकों में ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) के कुल 10,277 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से सामान्य वर्ग के 4671 पद शामिल हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस के लिए 972 पद, ओबीसी के लिए 2271 पद, एसटी के लिए 813 पद और एससी के लिए 1550 पद आरक्षित किए गए हैं।
कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA-XV) यानी आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 4, 5 और 11 अक्टूबर, 2025 को कराई गई थी और परिणाम 20 नवंबर, 2025 को जारी किया गया। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS Clerk Application Form Reprint 2025: चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र री-प्रिंट कर सकते हैं:
- डायरेक्ट पोर्टल https://ibpsreg.ibps.in/crpcsaxvjl25/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन कैंडिडेट’ टैब पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- आईबीपीेस क्लर्क आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी