IB ACIO Result 2024: आईबी एसीआईओ टियर 1 रिजल्ट जल्द होगा जारी, तैयार रखें लॉगिन क्रेडेंशियल
Abhay Pratap Singh | February 28, 2024 | 05:33 PM IST | 1 min read
आईबी एसीआईओ 2024 टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। आईबी एसीआईओ टियर-2 परीक्षा का आयोजन मार्च में किया जा सकता है।
नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/एग्जिक्यूटिव टियर-1 परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। आईबी एसीआईओ परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जनवरी 2024 को गृह मंत्रालय द्वारा किया गया था। आईबी एसीआईओ टियर-1 परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जारी होगा।
आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। आईबी एसीआईओ परिणामों के साथ ही कट-ऑफ अंक भी घोषित किए जाएंगे। वहीं, आईबी एसीआईओ टियर-2 का आयोजन मार्च माह में किए जाने की उम्मीद है।
आईबी एसीआईओ परीक्षा टियर-1 में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को अपने-अपने वर्ग के अनुसार न्यूनतम अंक लाने होंगे। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 35 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 34 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए 35%, एससी और एसटी वर्ग के लिए 33 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किया गया है।
IB ACIO भर्ती 2024 के तहत कुल 995 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आईबी एसीआईओ टियर-1 परीक्षा में चयनित उम्मीवार टियर-2 परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे। आईबी एसीआईओ टियर-2 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट के लिए 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टाइप पेपर का आयोजन किया जाएगा।
IB ACIO Tier 1 Result 2024: ऐसे डाउनलोड करें
टियर-1 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
- इसे जांचे और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी