HTET 2024 Application Correction: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन पत्र करेक्शन शुरू, 10 दिसंबर तक मौका
Saurabh Pandey | December 4, 2024 | 10:32 PM IST | 2 mins read
बीएसईएच प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) सहित विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2024 आयोजित करता है।
नई दिल्ली : हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) 2024 के आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया शुरू कर है। एचटेट के लिए आवेदन पत्र जमा कर चुके उम्मीदवार 10 दिसंबर तक अपने HTET 2024 आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। आवेदन सुधार सुविधा ऑफलाइन उपलब्ध होगी।
एचटीईटी 2024 पंजीकरण फॉर्म को संपादित करने के लिए उम्मीदवारों को 10 दिसंबर तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच बोर्ड कार्यालय में जाना होगा और सुधार करवाना होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
बीएसईएच के अनुसार, एचटीईटी आवेदन पत्र के विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, लिंग, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान, स्तर, जाति, श्रेणी, आधार नंबर में सुधार किया जा सकता है।
HTET 2024: आवेदन सुधार प्रक्रिया
- बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होम पेज पर हरियाणा टीईटी सुधार विंडो लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- आवेदन पत्र में बदलाव करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एक बार हो जाने पर, पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- अब इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
HTET 2024: परीक्षा तिथि जल्द होगी जारी
HTET 2024 का आयोजन 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को किया जाना था, लेकिन अब तारीखें बदल दी गई हैं और जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
Also read HTET 2024 Postponed: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई डेट्स का इंतजार
HTET 2024: परीक्षा पैटर्न
एचटीईटी 2024 लेवल-1, 2 और 3 के लिए आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक के लिए एक अंक होगा, जिसमें चार विकल्प होंगे जिनमें से एक उत्तर सही होगा। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाएगा।
बीएसईएच प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) सहित विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) 2024 आयोजित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल