Haryana CET Answer Key 2025: हरियाणा सीईटी आंसर की hssc.gov.in पर जारी, 1 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका
Saurabh Pandey | July 30, 2025 | 07:36 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा और उसी अनुसार ही प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सीईटी 2025 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से हरियाणा सीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार अपनी आपत्तियां 1 अगस्त 2025 (रात्रि 11:59 बजे) तक प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद आयोग द्वारा किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्तियां उठाने के लिए कोई और समय सीमा नहीं दी जाएगी।
Haryana cet answer key 2025: आपत्ति शुल्क
प्रत्येक आपत्ति के लिए 250 रुपये प्रति आपत्ति का शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आपत्तियां, सेट, चयनित सेट का प्रश्न संख्या और उत्तर का स्रोत, जिस पर आपत्ति उठाई गई है, उसका प्रमाण सहित स्पष्ट रूप से बताएं। अन्यथा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि निर्धारित समयावधि के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर आयोग द्वारा विचार किया जाएगा और इस संबंध में आयोग का निर्णय अंतिम होगा और उसी अनुसार ही प्रश्नपत्र का मूल्यांकन किया जाएगा।
HSSC CET 2025: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cet2025groupc.hryssc.com/ पर जाएं।
- पहले से पंजीकृत यूजर आईडी/पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब लिंक पर जाएं - आपत्तियां -> आवश्यक शुल्क का भुगतान करें -> आपत्ति दर्ज करें।
Also read RRB NTPC: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 30,307 रिक्तियों का नोटिफिकेशन फर्जी, बोर्ड ने दी जानकारी
Haryana cet answer key 2025: परीक्षा कब आयोजित हुई थी?
हरियाणा CET 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई, 2025 को दो पालियों में सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। CET 2025 राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें सामान्य जागरूकता, तर्क, अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य विज्ञान, गणित और कंप्यूटर ज्ञान जैसे विषय शामिल थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’