HSSC CET Phase 2 Recruitment 2026: हरियाणा में ग्रुप सी के 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 23 फरवरी
Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 07:47 AM IST | 2 mins read
हरियाणा सीईटी चरण 2 ग्रुप सी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-2 ग्रुप-सी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीईटी चरण 1 परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से एचएसएसएससी सीईटी फेज 2 के लिए अंतिम तिथि 23 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी चरण 2 परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप के कुल 4227 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स, नर्स, सिस्टर ट्यूटर, रेडियोग्राफर, डिस्पेंसर (आयुर्वेदिक), जूनियर इंजीनियर और लीगल असिस्टेंट सहित विभिन्न पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस सब्जेक्ट के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा पास हो। मैट्रिक के साथ आईटीआई से लेकर बीएससी, एमएससी की डिग्री हो। लीगल असिस्टेंट पद के लिए एलएलबी की डिग्री और तीन वर्ष का कार्य अनुभव हो। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। एचएसएससी सीईटी फेज 2 परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 50% अंक और आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 40% अंक हासिल करने होंगे।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में 105 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। हालांकि, किसी प्रश्न को “उत्तर नहीं” वाले बॉक्स में चिह्नित किए बिना खाली छोड़ने पर 1 अंक काट लिया जाएगा।
HSSC Group C Recruitment 2026: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एचएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक adv042026.hryssc.com पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी