Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 06:59 AM IST | 1 min read
एनटीए ने कहा कि सीयूईटी यूजी एप्लीकेशन में करेक्शन बहुत ध्यान से करें, क्योंकि उम्मीदवारों को सुधार के लिए कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा कल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 11 फरवरी को रात 11:50 बजे तक आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को अपने सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में पंजीकृत मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी पता और आपातकालीन संपर्क विवरण में सुधार की अनुमति नहीं होगी।
एनटीए नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के पास सीयूईटी यूजी 2026 आवेदन संशोधन अवधि के दौरान विषय जोड़ने या संपादित करने का विकल्प होगा। इस दौरान नाम, माता-पिता का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10 व 12 के विवरण, जन्म तिथि, जेंडर, वर्ग, पीडब्ल्यूबीडी, परीक्षा केंद्र शहर और माध्यम में बदलाव कर सकते हैं।
Also readLucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय में जल्द शुरू होगी ज्योतिष सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला
परीक्षा एजेंसी ने बताया कि फाइनल करेक्शन तभी लागू होगा जब जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा फीस दी जाएगी। अगर बदलावों से फीस की रकम पर असर पड़ता है, तो कैंडिडेट्स से उसी हिसाब से अधिक शुल्क लिया जाएगा। संशोधन प्रक्रिया के बाद एनटीए सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
निर्धारित समय-सीमा के बाद फॉर्म में सुधार करने का कोई और मौका नहीं मिलेगा। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 से 31 मई तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
सीयूईटी यूजी आवेदन 2026 में सुधार के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं: