Trusted Source Image

ICMAI CMA December 2025: आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर रिजल्ट इंटर, फाइनल परीक्षा के लिए 11 फरवरी को होगा जारी

Abhay Pratap Singh | February 9, 2026 | 05:12 PM IST | 2 mins read

आईसीएमएआई सीएमए रिजल्ट दिसंबर 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को 11 अंकों का छात्र पहचान संख्या दर्ज करना होगा।

सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से दिसंबर 2025 सत्र के लिए सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के परिणाम 11 फरवरी को जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट icmai.in और eicmai.in के माध्यम से आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।

आईसीएमएआई द्वारा सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की गई थी। आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी। हालांकि, संस्थान की ओर से आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन दिसंबर 2025 परीक्षा का परिणाम 8 जनवरी, 2026 को घोषित कर दिया गया है।

आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने छात्र पहचान संख्या जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएमएआई सीएमए इंटर दिसंबर 2025 रिजल्ट और आईसीएमएआई सीएमए फाइनल 2025 रिजल्ट में पेपरवाइज अंक और दोनों समूहों के कुल अंकों सहित अन्य विवरण शामिल होंगे।

Also readAIBE Exam: एआईबीई एग्जाम साल में दो बार होगा, अंतिम सेमेस्टर के छात्र कर सकेंगे आवेदन, बीसीआई ने दी जानकारी

सूचना के अनुसार, यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, तो आईसीएमएआई द्वारा उन्हें सीएमए परीक्षा की उत्तर पुस्तिका सत्यापित कराने का मौका भी देगा। आईसीएमएआई सीएमए दिसंबर 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार 30 दिनों के भीतर अपनी आंसर बुक सत्यापन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सीएमए इंटर एंड फाइनल एग्जाम दिसंबर 2025 उत्तीर्ण करने के उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

CMA Inter and Final December 2025 Result: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीएमए दिसंबर 2025 इंटर फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट eicmai.in पर विजिट करें।
  • एग्जाम सेक्शन के भीतर ‘रिजल्ट’ टैप पर क्लिक करें।
  • दिसंबर 2025 सीएमए इंटर/फाइनल परीक्षा परिणाम लिंक पर जाएं।
  • अब 11 अंकों का छात्र पहचान/ पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • सीएमए दिसंबर 2025 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications