HP CET 2025 Exam Rescheduled: एचपी सीईटी परीक्षा तिथियों में संशोधन, 17 मई को एग्जाम, फ्रेश एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | May 15, 2025 | 11:46 AM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU), हमीरपुर के विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (HPCET) 2025 की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक अब लिखित परीक्षा 17 मई को तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
एचपी सीईटी 2025 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए फ्रेश एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in के माध्यम से अपने लॉगिन विवरण जैसे कि यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके HPCET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU), हमीरपुर के विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। पहले, HPCET 2025 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब इसे 17 मई को पुनर्निर्धारित किया गया है।
HPCET 2025: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीटेक और बीफार्मा डायरेक्ट एंट्री प्रोग्राम के लिए HPCET 2025 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक शिफ्ट 1 में होगी।
एमएससी फिजिक्स और पर्यावरण विज्ञान कार्यक्रमों के लिए, परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी।
मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA), MBA इन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (T&HM), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और बैचलर ऑफ साइंस (BSc) इन HM और CT या BHMCT कोर्स में प्रवेश के लिए HPCET 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
HPCET 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाएं।
- अब इवेंट कॉलम में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए पेज पर, यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- HPCET 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- HPCET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें सेव कर लें।
HPCET 2025: परीक्षा केंद्र, आंकड़े
HPCET 2025 परीक्षा के लिए कांगड़ा जिले में सबसे अधिक चार केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा मंडी और हमीरपुर जिलों में दो-दो केंद्र और शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, ऊना, चंबा और कुल्लू जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए लगभग 10,517 उम्मीदवारों ने आवेदन किया, जिनमें स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 9,782 और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 735 आवेदन शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें