HPSC SSO Admit Card 2024: एचपीएससी एसएसओ एडमिट कार्ड रिलीज डेट स्थगित, 12 जून को होगा जारी
Saurabh Pandey | June 7, 2024 | 05:19 PM IST | 1 min read
एचपीएससी एसएसओ परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा 150 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने विभिन्न विभागों में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (एसएसओ) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख स्थगित कर दी है। उम्मीदवार अब 12 जून 2024 से आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले एडमिट कार्ड 10 जून को जारी होने वाला था।
एचपीएससी एसएसओ एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
एचपीएससी की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद ए4 आकार के कागज पर उसका प्रिंट लें, जिससे कि उनकी तस्वीरें और अन्य विवरण आसानी से देखे और सत्यापित किए जा सकें। जिन अभ्यर्थियों के पास अस्पष्ट फोटो/हस्ताक्षर वाले छोटे आकार के प्रवेश पत्र होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
HPSC SSO 2024: परीक्षा तिथि और पैटर्न
एचपीएससी एसएसओ भर्ती परीक्षा 18, 19, 24 और 25 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 23 रिक्तियों को भरना है। एचपीएससी एसएसओ परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी होगा। परीक्षा 150 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता अंक 35% हैं।
Also read NVS Recruitment 2024: एनवीएस ने जवाहर विद्यालयों में काउंसलर के पदों पर निकाली भर्ती, 44 हजार रुपये वेत न
HPSC SSO Admit Card 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एसएसओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपना एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच