HPSC Exams Postponed: एचपीएससी ने जनवरी में होने वाली भर्ती परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से की स्थगित
Saurabh Pandey | January 13, 2026 | 09:02 PM IST | 1 min read
एचपीएससी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों से संबंधित जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने जनवरी महीने में प्रस्तावित अपनी सात प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी नोटिस में इन सभी परीक्षाओं को टालने की जानकारी दी गई है। इनमें ट्रेजरी ऑफिसर, सहायक ट्रेजरी ऑफिसर और विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी पदों की परीक्षाएं हैं।
हालांकि परीक्षाएं स्थगित करने के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। इसके साथ ही आयोग ने अभी नई परीक्षा तिथियों को लेकर भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
HPSC Exams Postponed 2026: स्थगित परीक्षाएं
- सिविल इंजीनियरिंग लेक्चरर - 19 जनवरी 2026
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग लेक्चरर - 19 जनवरी 2026
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग लेक्चरर - 20 जनवरी 2026
- फोरमैन इंस्ट्रक्टर - 20 जनवरी 2026
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग लेक्चरर - 21 जनवरी 2026
- फार्मेसी लेक्चरर - 21 जनवरी 2026
- ट्रेजरी ऑफिसर/असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर - 25 जनवरी 2026
HPSC Exams Postponed 2026: अफवाहों पर ध्यान न दें
एचपीएससी ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों से संबंधित जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल