Saurabh Pandey | January 13, 2026 | 05:18 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) है, जो एक लिखित परीक्षा है और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र (जीएस पेपर I और सीएसएटी) शामिल होते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना 14 जनवरी, 2026 को जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग की तरफ से जारी परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स के लिए नोटिफिकेशन डेट 14 जनवरी और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 2026 है।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद, ऑनलाइन पंजीकरण तिथि, परीक्षा तिथियां और परिणाम तिथि स्पष्ट हो जाएंगी। आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने पर, इसे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर भी अपडेट किया जाएगा।
इस अधिसूचना में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों सहित प्रत्येक श्रेणी के लिए अनुमत प्रयासों की संख्या स्पष्ट की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लिखित मौजूदा सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का दावा कर सकेंगे।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) है, जो एक लिखित परीक्षा है और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र (जीएस पेपर I और सीएसएटी) शामिल होते हैं।
आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि यूपीएससी मुख्य परीक्षा 21 अगस्त, 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नजर रखें।
यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को यूपीएससी द्वारा आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।