Abhay Pratap Singh | January 13, 2026 | 11:02 AM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट 2024 परीक्षा के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम 13 जनवरी से 12 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 15 जनवरी को आयोजित दस्तावेज सत्यापन तिथि में बदलाव किया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, 15 जनवरी को निर्धारित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अब 12 फरवरी, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर अब दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिस कारण 15 जनवरी की डीवी तिथि परिवर्तित की जा रही है।
नोटिस के अनुसार, “15 जनवरी को निर्धारित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम 12.02.2026 को आयोजित किया जाएगा एवं 12 फरवरी की द्वितीय पाली में अनुपस्थित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 12.02.2026 के स्थान पर 13.02.2026 को सुबह 10:00 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।”
यूपीएसएसएसएससी ने आगे कहा कि, दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम की अन्य तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 13 जनवरी से 12 फरवरी, 2026 तक दो पालियों में कुल 3475 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से और द्वितीय पाली दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1828 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन), सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन) व लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन) तथा उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार का 1 पद शामिल है।
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके संशोधित यूपी असिस्टेंट अकाउंटेंट डीवी शेड्यूल 2025 जांच सकते हैं: