HPPSC PT Call Letter 2023: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा पर्सनालिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी
Saurabh Pandey | February 17, 2024 | 07:25 PM IST | 1 min read
एचपीपीएससी प्रशासनिक सेवा पर्सनालिटी टेस्ट 2023 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। पात्र उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2023 पर्सनालिटी टेस्ट का ई-कॉल लेटर जारी कर दिया है। पर्सनालिटी टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवार इसे एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर जाकर अपना ई-कॉल लेटर,सत्यापन प्रपत्र और निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पर्सनॉलिटी टेस्ट के लिए दी गई तारीख और समय पर ही पहुंचे।
HPSC Recruitment 2024 पर्सनालिटी टेस्ट डेट
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा 2023 पर्सनालिटी टेस्ट 4 मार्च से 6 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इससे जुड़े निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ लेना चाहिए। ई-कॉल लेटर और निर्देशों में लिखे गए सभी दस्तावेजों की ओरिजनल प्रति ही लानी होगी। किसी भी उम्मीदवार को ई कॉल लेटर किसी अन्य माध्यम से अलग से नहीं भेजे जाएंगे।
किसी भी क्वेरी के लिए उम्मीदवार इन टेलीफोन फोन नंबरों 0177-2629738, 2624313 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी फोन कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।
ई-कॉल लेटर डाउनलोड करें
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट hppsconline.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ई कॉल लेटर फॉर पर्सनालिटी टेस्ट एचपी एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस कॉम्पटेटिव एग्जामिनेशन 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी। डिटेल्स के साथ आगे बढ़े।
- अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल-यूजर आई़डी पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]MPPSC SSE Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, mppsc.mp.gov.in से करें आवेदन
MPPSC SSE Mains 2023: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, mppsc.mp.gov.in से करें आवेदन, mppsc mains exam date 2023,Mppsc mains 2023 syllabus,Mppsc mains 2023 official website, Mppsc mains 2023 notification,mppsc mains 2023 paper,mppsc mains exam date 2024,mppsc mains exam date 2022, mppsc mains exam date 2023-24, एमपीपीएससी राज्य सेवा मेंस परीक्षा 2024
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन