HPCL Apprentice Recruitment 2026: एचपीसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती के लिए कल से शुरू होगा आवेदन
Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 03:54 PM IST | 2 mins read
एचपीसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता आधारित है, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री में मेरिट प्रतिशत के आधार पर आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाती है।
नई दिल्ली : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई को समाप्त होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए संगठन में 358 पद भरे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी एचपीसीएल को भेजने की आवश्यकता 'नहीं' है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे गए विवरण अंतिम माने जाएंगे तथा व्यक्तिगत अथवा अन्य किसी विवरण के संबंध में बाद में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को समस्त सूचनाएं ईमेल के माध्यम से भेजी जाएंगी तथा कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। समस्त पत्राचार अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दी गई ईमेल आईडी/मोबाइल नंबर के माध्यम से किया जाएगा।
HPCL Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा
एचपीसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 31 जुलाई 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
HPCL Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन) में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। अनारक्षित/ओबीसी-एनसी उम्मीदवारों के लिए सभी सेमेस्टर/साल में कुल मिलाकर 60% और एससी/एसटी/PwBD उम्मीदवारों के लिए 50% मार्क्स होने चाहिए।
सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन स्ट्रीम में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, जिन्होंने 1-9-2023 को या उसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। जिन उम्मीदवारों ने 1-9-2023 से पहले इंजीनियरिंग पूरी की है, वे अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए पात्र नहीं हैं।
HPCL Apprentice Recruitment 2026: दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
एचपीसीएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए तथा पात्रता के अनुसार उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
HPCL Apprentice Recruitment 2026: स्टाइपेंड
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए रोजगार एक वर्ष की अवधि के लिए है। चयनित ग्रेजुएट्स को 25,000 रुपये का मासिक स्टाइपेंड मिलेगा। इस स्टाइपेंड में एचपीसीएल द्वारा भुगतान किए गए 20,500 रुपये और डीबीटी योजना के माध्यम से भारत सरकार द्वारा सीधे भुगतान किए गए 4,500 रुपये शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल