Trusted Source Image

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 12:56 PM IST | 1 min read

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। कमीशन बिहार होम गार्ड सर्विस कैडर में हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 122 खाली पदों को भरने जा रहा है।

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में रजिस्ट्रेशन आईडी अथवा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए प्रिंटेड एडमिट कार्ड के अलावा, उम्मीदवारों को आमतौर पर एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड) साथ लानी होती हैं। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, नोट, कैलकुलेटर या कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ले जाना मना है, और इन्हें ले जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. ई-एडमिट कार्ड के लिए "होम गार्ड" सेक्शन के अंतर्गत संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब लॉगिन फील्ड में अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. इसके बाद परीक्षा के लिए हवलदार प्रशिक्षक का एडमिट कार्ड खोलें और इसे पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें।
  5. अब परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का कम से कम एक प्रिंटआउट लें।

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर/ एप्लीकेशन नंबर
  4. परीक्षा का समय
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता

Also read MPESB ADDET Answer Key 2026: एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी परीक्षा की आंसर-की esb.mp.gov.in पर जारी

BPSSC Havildar Instructor Exam 2026: परीक्षा तिथि

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन एक वैलिड आईडी प्रूफ के साथ अपने साथ लेकर जाना होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications