Trusted Source Image

MPESB ADDET Answer Key 2026: एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी परीक्षा की आंसर-की esb.mp.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | July 14, 2026 | 10:39 AM IST | 1 min read

बोर्ड द्वारा एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय कर दी गई है।

उम्मीदवार esb.mp.gov.in के माध्यम से एडीडीईटी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवार esb.mp.gov.in के माध्यम से एडीडीईटी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने पशुपालन और डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (एडीडीईटी) 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से एडीडीईटी उत्तर कुंजी डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न संस्थानों में दो साल के डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई।

उम्मीदवार यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं, तो वे 13 से 16 जुलाई तक एप्लीकेशन नंबर, कोड और डीओबी से लॉगिन कर डैशबोर्ड के माध्यम से प्रमाणित साक्ष्य/स्रोत के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

MPESB ADDET Answer Key 2026: 10 जुलाई को 2 शिफ्ट में हुई परीक्षा

बोर्ड द्वारा एनिमल हसबेंडरी एंड डेयरी टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा की आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो पोर्टल पर सक्रिय कर दी गई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एडीडीईटी 2026 परीक्षा 10 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई।

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, छात्र जवाबों की तुलना सही जवाबों से कर सकते हैं और फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले अपना मूल्यांकन कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Also readMP Hospital Assistant Answer Key 2026: एमपी हॉस्पिटल असिस्टेंट आंसर-की esb.mp.gov.in पर जारी

MPESB ADDET Assistant Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमपी एडीडीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • एमपी एडीडीईटी आंसर-की संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • एमपी एडीडीईटी 2026 आंसर-की डाउनलोड करें।
  • यदि आंसर-की में कोई गड़बड़ी है तो आपत्ति सबमिट करें।

अगर उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज करने में कोई समस्या आती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 8448892364 और 8448892437 पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पडेस्क सेवा सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications